छत्तीसगढ़
CG: जादू-टोना के शक में हत्या, सविता साहू, बेटी और भतीजा गिरफ्तार
Shantanu Roy
2 July 2025 10:18 PM IST

x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरबना गांव में टोनही के शक और सामाजिक अपमान की वजह से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला को उसकी पड़ोसन, उसकी बेटी और भतीजे ने मिलकर नृशंस तरीके से मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने महिला पर जादू-टोना का आरोप लगाते हुए पहले गला घोंटा और फिर हंसिए से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान मोहिनी साहू (30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना 26 जून 2025 की दोपहर की है। जब उसके बच्चे स्कूल से लौटे और दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को बुलाया गया।
घर का दरवाजा खोलने पर मोहिनी की लहूलुहान लाश देख गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद मृतका के परिजन चंद्रेश साहू ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की बारीकी से की गई तफ्तीश में पड़ोस में रहने वाली सविता साहू (39), उसकी बेटी जसिका साहू (19) और भतीजा दीपेश साहू (24) पर शक गहराया। पुलिस पूछताछ में शुरू में तीनों आरोपियों ने झूठी कहानियां सुनाईं, लेकिन साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की सच्चाई सामने आ गई। आखिरकार तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
हत्या की वजह
मुख्य आरोपी सविता ने पुलिस को बताया कि मोहिनी उसे 'टोनही' (डायन) कहकर बदनाम करती थी। यह बात गांव में फैलने लगी थी, जिससे उसे अपमान का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण उसने बदला लेने की ठानी और अपने घर के सदस्यों को साथ मिलाकर योजना बनाई। घटना वाले दिन दोपहर करीब 2 बजे, जब मोहिनी घर पर अकेली थी, तो तीनों छत के रास्ते से उसके घर में दाखिल हुए। आरोपियों ने पहले गाय बांधने वाली रस्सी से उसका गला घोंटा और फिर दीपेश ने हंसिया से गले और चेहरे पर कई वार किए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों और युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और अंधविश्वास के नाम पर होने वाली हिंसा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





