
x
छग
Korba. कोरबा। कोरबा जिले में मोटरसाइकिल चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कबाड़ व्यवसायी फरार है। मामला तब सामने आया जब मुड़ापार स्थित राजा मोटर गैरेज से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गई। दुकान संचालक खाना खाने गया था और वापस आने पर उसने पाया कि वाहन गायब है। इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर गोपाल दास महंत (निवासी ढोडीपारा) और लक्ष्मण महंत (निवासी राताखार) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी करने के लिए 'छोटा हाथी' नामक पिकअप वाहन किराए पर लेते थे।
वे पहले घटनास्थल की रेकी करते थे और फिर दिनदहाड़े मोटरसाइकिलों को वाहन में लोड कर ले जाते थे। लोगों को लगता था कि मोटरसाइकिल खराब है और उसे कहीं ले जाया जा रहा है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें चोरी कर राताखार स्थित कबाड़ दुकान के मालिक सोनू कबाड़ी को बेची हैं। सोनू कबाड़ी इन मोटरसाइकिलों की कटिंग कर उन्हें कहीं और खपा रहा था। मानिकपुर चौकी के एएसआई अमर जायसवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सोनू कबाड़ी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस अब उस छोटा हाथी वाहन चालक की भी तलाश कर रही है जिसने अपना वाहन चोरों को किराए पर दिया था। चोर वाहन मालिक को महीने के 7 से 8 हजार रुपये देते थे। पुलिस के अनुसार शहर में कई ऐसे कबाड़ की दुकानें हैं, जहां चोरी का माल खरीदकर खपाया जा रहा है। इस मामले में जांच जारी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





