छत्तीसगढ़
CG: लेदर शॉप में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
Shantanu Roy
30 Jun 2025 11:35 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग के इंदिरा मार्केट में स्थित एक लेदर प्रोडक्ट्स की शॉप में आग लग गई है। आग इतनी भयावह थी कि आग बुझाने का मौका ही नहीं मिला और दुकान में रखे लेदर प्रोडक्ट्स सहित सभी सामान जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर देर से पहुंची। सुयश कलेक्शन के संचालक ललित कुमार चंदेल ने बताया कि शहर के व्यस्ततम इंदिरा मार्केट में जलाराम मिष्ठान भंडार के सामने उनकी बैग, बेल्ट और लेदर सहित अन्य प्रोडक्ट्स की शॉप है। रोज की तरह वह अपनी दुकान रात लगभग 9.30 बजे बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने अंदर से धुएं और आग की लपटें निकलते देखीं। उन्होंने दुकान का ताला खोल कर देखा तो पूरा शोरूम आग की चपेट में था। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में देरी होता देख आसपास के दुकान वालों की मदद से नल और बोर के पानी से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। दुकान संचालक ने बताया कि काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक देर हो चुका था। उनके शॉप में लगभग 10 से 15 लाख का लेदर प्रोडक्ट जलकर खाक हो गया। सामान के साथ लगभग 12 हजार रुपए आग में जल गए। आग लगने की वजह फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाजार में आग की खबर फैलते ही भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





