छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: बहन से बात क्यों करते हो कहकर युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
30 Jun 2025 9:48 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में एक युवक की पांच युवकों द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रथयात्रा के दौरान की बताई जा रही है, जब कुछ युवकों ने सार्वजनिक स्थान पर युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को जमीन पर गिराकर लगातार घूंसे-लात और डंडों से मारा जा रहा है, और राहगीरों की भीड़ बस देखती रही।
बताया गया है कि मारपीट करने वाले युवक, पीड़ित से उसकी बहन से बातचीत को लेकर नाराज थे। पीड़ित युवक का कहना है कि वह हमले से बुरी तरह घायल हुआ, लेकिन हमलावर अब भी शहर में खुलेआम घूम रहे हैं, और पुलिस द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। वायरल वीडियो पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों हैं?
पुलिस की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल
घटना के बाद भी पुलिस द्वारा मामले में त्वरित एक्शन न लेना, प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। पीड़ित युवक और उसके परिवार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
Tagsयुवक पिटाईवायरल वीडियोबहन से बातचीत विवादगोबरा नवापारारायपुररथयात्रा मारपीटआरोपी गिरफ्तारी नहींपुलिस लापरवाहीYouth BeatenViral VideoSister Conversation ClashGobra NawaparaRaipurRath Yatra AssaultAccused Not ArrestedPolice Negligenceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





