छत्तीसगढ़
CG: हथियारबंद लुटेरों का गिरोह बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Shantanu Roy
3 May 2025 12:08 AM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले में हाल ही में हुई सिलसिलेवार लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मारोल, गुरमाकोना और सोनक्यारी में हुई तीन लूट की वारदातों में शामिल अपराधियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आदतन अपराधी अमेरिकन पैंकरा है, जो सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर का निवासी है।
पहली लूट:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सराईटोली निवासी प्रकाश गुप्ता ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मारोल के साप्ताहिक बाजार में गल्ला खरीदने गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे तीन अज्ञात युवक अपाचे बाइक में पहुंचे, जिनमें से दो ने देसी कट्टा दिखाकर उसके पास रखे बैग से ₹46,700 नकद व मोबाइल लूट लिए।
दूसरी लूट:
इसी दिन फिरोजपुर निवासी सतीश यादव, जो यूएस एग्रो सीड कंपनी में कार्यरत है, ने भी थाना बगीचा में रिपोर्ट दी कि ग्राम गुरमाकोना में कंपनी के कार्य से पहुंचने पर उसी तरह तीन अज्ञात लुटेरों ने कट्टा दिखाकर उसका पर्स, जिसमें ₹1,800 थे, और मोबाइल लूट लिया।
तीसरी लूट:
ग्राम अलोरी सोनक्यारी में भी एक व्यापारी से कट्टा दिखाकर करीब ₹45,000 लूट लिए गए। इस मामले की रिपोर्ट सोनक्यारी चौकी में दर्ज की गई थी।
पुलिस की कार्रवाई:
सभी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस की टेक्निकल यूनिट और मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच की गई। इसके बाद पुलिस ने अमेरिकन पैंकरा को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में तीनों लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपी ने यह भी बताया कि लूट में प्रयुक्त अपाचे बाइक को पत्थलगांव के कुमेकेला से चुराया गया था। साथ ही, सोनक्यारी से एक पैशन प्रो बाइक की चोरी भी स्वीकारी गई। आरोपी ने लूट की रकम को शादी, शॉपिंग और घरेलू खर्च में उपयोग करना बताया।
कोरबा में भी दिया लूट को अंजाम:
आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने 24 अप्रैल को कोरबा जिले के ग्राम अमलडीहा में अपने साथी धनेश्वर मिंज व रतन लकड़ा के साथ साप्ताहिक बाजार में कट्टा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। धनेश्वर मिंज को कोरबा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रतन लकड़ा की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:- अमेरिकन पैंकरा, उम्र 24 वर्ष, निवासी मानपुर, थाना बतौली, जिला सरगुजा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना सन्ना, कोरबा, बतौली, लखनपुर व सीतापुर में भी लूट व चोरी के मामले दर्ज हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि तीन में से दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और तीसरे की गिरफ्तारी भी शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से लूट के इन गंभीर मामलों का खुलासा हुआ है, जिससे आम जनता में राहत की भावना देखी जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





