छत्तीसगढ़

CG: केबल में लगी आग से मचा हड़कंप

Shantanu Roy
15 May 2025 11:41 PM IST
CG: केबल में लगी आग से मचा हड़कंप
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर के कलेक्ट्रेट रोड पर गुरुवार की शाम बिजली के केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके बाद तार बीच सड़क पर गिर गया और पटाखों की तरह तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। इसके चलते हड़कंप मच गया। वहीं, राहगीर भी परेशान होते रहे। जानकारी देने के बाद भी बिजली विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। कलेक्ट्रेट ऑफिस जाने वाली रोड पर अचानक केबल में आग लग गई। देखते ही देखते शॉर्ट सर्किट के बाद बिजली तार बीच सड़क पर आ गिरी और पटाखों की तरह चिंगारी उठने लगी। काफी देर तक इस तरह से तेज आवाज के साथ चिंगारी उठती रही। लोगों ने घटना की जानकारी बिजली विभाग को दी। लेकिन, समय रहते वहां कोई नहीं पहुंचा।


हालांकि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन, बिजली तार की चपेट में अगर लोग आते तो गंभीर हादसा हो सकता था। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, रोड से गुजर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक लोग वहां शॉर्ट सर्किट और चिंगारी बंद होने का इंतजार करते रहे। बिजली विभाग के अफसर हर साल गर्मी और बारिश के दौरान अव्यवस्थित बिजली तार में सुधार सहित मेंटनेंस का दावा करते हैं। इसके लिए हर साल काम भी कराया जाता है। लेकिन, जब बढ़ती गर्मी और आंधी-तूफान की स्थिति बनती है तो बिजली आपूर्ति चरमरा जाती है। वहीं, भीषण गर्मी में ओवर लोड के चलते तकनीकी खराबी बताई जाती है। ऐसे में मेंटनेंस के काम पर ही सवाल उठने लगा है।
Next Story