छत्तीसगढ़
CG: पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, हाफ मर्डर मामलें में 8 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
5 Jan 2026 6:40 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत किरोड़ीमल नगर में पिता-पुत्र के साथ हुई गंभीर मारपीट की घटना में पुलिस ने सख्त और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना वार्ड क्रमांक 09, उच्चभिट्ठी रोड की है, जहां मजदूरी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश गया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित गोविंद राम नेताम (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09 किरोड़ीमल नगर ने थाना कोतरारोड़ में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके मोहल्ले के पीछे वरुण सिंह द्वारा गैलवे कंपनी के लिए दूसरे प्रांत से लाए गए मजदूर किराये के मकान में रह रहे हैं। 04 जनवरी 2026 की दोपहर उनका पुत्र छवि नेताम घबराया हुआ घर लौटा और बताया कि गैलवे कंपनी में काम करने वाले कुछ युवक उस पर जबरन साथ में काम करने का दबाव बना रहे थे।
मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। पीड़ित के अनुसार मारपीट करने वालों में बुधमन उरांव, मंगलदीप उरांव, मनोज उरांव, प्रकाश गोप, अरूण करमाली, दीपक उरांव, कार्तिक उरांव और अशोक उरांव शामिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही गोविंद राम नेताम अपने पुत्र के साथ पीछे मोहल्ले में, जहां ये युवक रहते थे, समझाने गए। आरोप है कि वहां पहुंचते ही सभी आरोपियों ने गेट बंद कर दिया और हत्या की नीयत से पिता-पुत्र के साथ गंदी गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी बुधमन उरांव ने डंडे से गोविंद राम नेताम के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। स्थिति गंभीर होने पर गोविंद राम नेताम और उनका पुत्र किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतरारोड़ थाना में अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आठों आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बुधमन उरांव (40 वर्ष), अशोक उरांव (24 वर्ष), कार्तिक उरांव (25 वर्ष), प्रकाश गोप (19 वर्ष), मनोज उरांव (19 वर्ष), मंगलदीप उरांव (26 वर्ष), अरूण करमाली (19 वर्ष) और दीपक उरांव (19 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में वार्ड क्रमांक 09 किरोड़ीमल नगर में बद्रिकाबाई चंद्रा के किराये के मकान में रह रहे थे और मूल रूप से झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी में कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने और हिंसक वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsरायगढ़कोतरारोड़ थानाकिरोड़ीमल नगरपिता-पुत्र मारपीटहत्या का प्रयास8 आरोपी गिरफ्तारमजदूरी विवादगैलवे कंपनीझारखंड निवासी आरोपीपुलिस कार्रवाईRaigarhKotar Road Police StationKirodimal Nagarfather-son fightattempt to murder8 accused arrestedwage disputeGalway Companyaccused resident of Jharkhandpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





