छत्तीसगढ़
CG: खेत के पानी के विवाद में बुजुर्ग की हत्या, 48 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
13 July 2025 10:01 PM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। जिले के फास्टरपुर-सेतगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम दामापुर में खेत के पानी को लेकर हुए पुराने जमीन विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। विवाद में एक बुजुर्ग की जान चली गई। वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों में से चार को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, वहीं एक अपचारी बालक को बाल न्यायालय में पेश किया गया है। घटना 11 जुलाई की सुबह की है, जब ग्राम दामापुर निवासी दरेश महिलांग अपने बेटे अश्वनी के साथ खेत के पानी की जांच करने पहुंचे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे शैलेन्द्र महिलांग, लाभो महिलांग, सूरज महिलांग, किरण महिलांग और एक अपचारी बालक ने उन पर कुदरी जैसे औजार से जानलेवा हमला कर दिया। दरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे अश्वनी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसे भी जान से मारने की धमकी देकर दौड़ाया गया। अश्वनी किसी तरह गांव भागकर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। दरेश को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन और एसडीओपी मयंक तिवारी के नेतृत्व में थाना फास्टरपुर, सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और खून से सनी मिट्टी समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने टेक्निकल साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर 12 जुलाई को शैलेन्द्र महिलांग (45) और लाभो महिलांग (70) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया, जिनकी निशानदेही पर दो कुदरी बरामद की गईं। इसके बाद आगे की कार्रवाई में सूरज महिलांग (22), किरण बाई महिलांग (36) और एक विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया। थाना फास्टरपुर में अपराध क्रमांक 36/2025, धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। वहीं अपचारी बालक को सामाजिक रिपोर्ट के आधार पर बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील बंछोर, कोतवाली प्रभारी गिरजाशंकर जायसवाल, उपनिरीक्षक पारख साहू और थाना फास्टरपुर स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और चार्जशीट जल्द पेश की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





