भारत
BIG BREAKING: दिल्ली कांवड़ मार्ग पर कांच बिखेरने का मामला, FIR दर्ज
Shantanu Roy
13 July 2025 5:53 PM IST

x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा स्थित दिलशाद गार्डन इलाके में शनिवार शाम कांवड़ यात्रा मार्ग पर बड़ी मात्रा में टूटे कांच के टुकड़े बिखरे पाए गए। यह घटना करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में सामने आई, जिससे कांवड़ियों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
It came to notice yesternight that large amount of shrads of broken glass had been strewn on a stretch of about one km road in Dilshad Garden, on the route of Kaanwar Yatris, who walk barefoot.
— LG Delhi (@LtGovDelhi) July 13, 2025
Instructed Police to reach the spot & directed PWD to immediately take corrective… pic.twitter.com/i68yFDW3ov
इस मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक जूनियर इंजीनियर ने सीमापुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। केस भारत न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना) और 299 (जानबूझकर चोट पहुंचाने की कोशिश) के तहत दर्ज हुआ है।
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को गंभीर और संवेदनशील बताते हुए प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और PWD को तुरंत मौके पर भेजा गया और सड़क की सफाई कराई गई। FIR दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने इस घटना को यात्रा में बाधा डालने और सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, वहीं पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Next Story





