छत्तीसगढ़
CG: अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे मिली बुजुर्ग की लाश, फैली सनसनी
Shantanu Roy
8 Nov 2024 6:04 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। कोरबा के बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे डंपिंग में शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिली है, जिसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। मामला सर्वमंगला चौकी है। जानकारी के मुताबिक मृतक बुजुर्ग व्यक्ति ने गुलाबी रंग की शर्ट और हाफ पेंट पहना हुआ है। मृतक यहां डंपिंग में कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है इसकी जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि शराब दुकान में मदिरा सेवन करने आए कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आसपास बस्ती और गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। वहीं इसके अलावा सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए भी शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को जिला मेडिकल कॉलेज रवाना कर दिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





