विश्व

लावारिस ट्रक में मिले 11 शव

jantaserishta.com
8 Nov 2024 5:01 PM IST
लावारिस ट्रक में मिले 11 शव
x
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में एक लावारिस पिकअप ट्रक के अंदर दो नाबालिगों सहित 11 शव बरामद किए गए। गुएरेरो स्टेट की राजधानी चिलपानसिंगो की एक सड़क यह लावारिस ट्रक मिला। राज्य अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि बुधवार रात को मिली एक अज्ञात सूचना के आधार पर अधिकारियों को शहर के पाराडोर डेल मार्क्स इलाके में नौ पुरुषों और दो महिलाओं के शव मिले हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पीड़ितों की पहचान के लिए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया और मामले की जांच चल रही है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, माना जा रहा है कि पीड़ित 17 विक्रेताओं के ग्रुप का हिस्सा थे, जो दो सप्ताह पहले लापता हो गए थे। कथित तौर पर वे एल एपाजोटे कम्युनिटी में घरेलू सामान बेच रहे थे, जब वह लापता हुए। इसके बाद राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय, नेशनल गार्ड और सेना ने उनकी तलाश में अभियान चलाया। सेना ने मंगलवार को कहा कि वह लापता लोगों का पता लगाने के लिए विशेष बलों सहित सैनिकों को तैनात करेगी, क्योंकि उन्हें संदेह है कि उनका 'लॉस अर्दिलोस' द्वारा अपहरण किया गया है।
'लॉस अर्दिलोस' गुएरेरो के सबसे खतरनाक आपराधिक समूहों में से एक है, जिसका चिलपेंसिंगो सहित राज्य के मध्य भाग को नियंत्रित करता है। राज्य में ड्रग्स की तस्करी और उत्पादन के कारण गुएरेरो वर्षों से हिंसा से त्रस्त है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story