
x
छग
Kanker. कांकेर। कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम आंवरी में शनिवार सुबह युवक ने बरगद के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम आंवरी का है। जानकारी के अनुसार, स्कूल पारा निवासी 38 वर्षीय ललित सिन्हा सुबह 4 से 5 बजे के बीच पानी की टंकी चालू करने के लिए घर से निकला था। वह ग्राम पंचायत में टाइमिंग नल चालू-बंद करने का काम करता था।
साथ ही गांव में बिजली रिपेयरिंग का काम भी करता था। घटना वाले दिन वह टंकी चालू किए बिना ही घर लौटा आया। अपना मोबाइल और चाबी घर पर छोड़कर फिर से निकल गया। कुछ समय बाद शीतला मंदिर के पास स्थित बरगद के पेड़ पर उनका शव लटका मिला। यह स्थान उनके घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों ने शव को देखते ही परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार का भरण-पोषण उन्हीं की कमाई से होता था। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





