
x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आज जनदर्शन में भीम मण्डल नारायणपुर द्वारा खसरा क्रमांक 1249/4 रकबा 04050 हेक्टयर कृषि भूमि का पुनः सीमांकन कर न्याय दिलाने, दिपान्ती ग्राम गुदाड़ी तहसील ओरछा द्वारा डी.एम.एफ फण्ड या सीएसआर मद से राशि प्रदाय करने के संबंध में, जगन्नाथ यादव अध्यक्ष यादव समाज नारायणपुर द्वारा यादव समाज भवन में पानी की सुविधा बोरखनन करवाने के लिए आवेदन, रविशंकर नेताम एवं अन्य ग्राम तुरठा द्वारा ग्राम पंचायत देवगांव के आश्रित ग्राम तेरन्दुल में नलजल का कार्य 2022-23 में हुआ है, जिसका भुगतान दिलाने, हसनैन बंगलापारा द्वारा जमीन हेतु दुकान के लिए, समस्त ग्रामवासी ग्राम बड़ेजम्हरी द्वारा ग्राम बडे़जम्हरी के उईकेपारा वडडेपारा में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने, रूमीला मांझी उप सरपंच ग्राम पंचायत छोटेडोंगर द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका पद पर स्थानीय बेरोजगार को आगनबाड़ी केन्द्र प्लाटपारा में नियुक्ति करने के संबंध में, सरपंच ग्रामपंचायत गोटाजम्हरी द्वारा प्राथमिक शाला भवन अतिजर्जर होने के कारण नये भवन निर्माण, रामसाय दुग्गा नारायणपुर द्वारा तालाब खनन का सब्सिडी राशि दिलवाने, समस्त ग्रामवासी जिला नारायणपुर द्वारा जिला अस्पताल नारायणपुर में गायनोकोलाजिस्ट डॉक्टर उपलब्ध कराने का निवेदन हेतु, ललीता सलाम ग्राम कोलियाभाटा द्वारा निर्माण कार्यो की राशि के संबंध में, लोचनसिंह यादव ग्रामपंचायत बागडोंगरी द्वारा लोचनसिंह यादव को प्राथमिक शाला बागडोंगरी में अतिथि शिक्षक के पद पर नियुक्ति करने, सुधरी सरपंच ग्रामपंचायत थुलथुली द्वारा डबरी स्वीकृत करने एवं इंदिरा आवास प्रदाय करने, सरपंच ग्रामपंचायत नाऊमंुजमेटा द्वारा नविन आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य, जागेश्वर उसेण्डी ग्राम बिंजली द्वारा अर्थदंड राशि 10 हजार रूपये माफ करते हुए बेरोजगार युवा जागेश्वर उसेण्डी को रोजगार हेतु भूमि प्रदाय करने, हेमराज ठाकुर भारतीय स्टेट बैंक लीड बैंक कार्यालय नारायणपुर द्वारा फसे हुए पैसे को निकालने के लिए 3 लाख 25 हजार की आर्थिक सहायता हेतु, समस्त ग्रामवासी ग्राम कंदाड़ी पीडब्ल्यूडी सड़क को पूर्ण करवाने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी ग्राम सुपगांव द्वारा ग्राम सुपगांव की प.ह.नं. 01 ख.नं. 36 की धात मद भूमि पर पुलिस कैंप की निरस्त करने व असहमति दर्ज करने, सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत बेलगांव द्वारा बेलगांव सीमांकन क्षेत्र परिसीमन करने, सरपंच ग्राम पंचायत बेलगांव द्वारा ग्राम पंचायत बेलगांव के समस्त शासकीय संस्थाएं एवं संसाधन बेलगांव नाम से करने, शांति नेताम सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र क्रं. 09 कुंदला द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 विकासखण्ड ओरछा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहकामेटा का आश्रित ग्राम किहकाड़ में नवीन प्रथमिक शाला भवन निर्माण कार्य एवं शौचालय कीचन शेड मरम्मत कार्य मांग स्वीकृति के लिए, गणेश प्रसाद देवांगन प्राथमिक शाला नेलवाड़ शिक्षक युक्तियुक्त करण प्रक्रिया में पति-पत्नि प्रकरण के तहत पदस्थापना में प्राथमिकता देने, ललिता मेड़िया ग्राम बेलगांव द्वारा पैतृक भूमि में घर बनाने के संबंध में, दुष्यंत साहू ग्राम छोटेडोंगर द्वारा नक्सल पीड़ित योजनाओं का लाभ तथा सरकारी नौकरी दिलाने, दामिनी साहू ग्राम छोटेडोंगर द्वारा जमीन की समस्या का समाधान करने, प्रियंका देवहारी कोलियाभाटा करलखा द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में, सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत दुग्गाबेंगाल द्वारा प्राथमिक शाला दुग्गाबेंगाल में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षिका को अतिशेष करने, प्रीतेश जैन नारायणपुर द्वारा ऑफिसर क्लब कनेक्शन रंगरोगन कार्य का राशि भुगतान के संबंध में, जिलाध्यक्ष नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग में डी.एम.एफ. मद की राशि की भ्रष्टाचारी की जांच करने एवं स्वत्र बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल वष्र 2008 में की गय भर्ती की कर्मचारियों की दस्तावेज एवं शासन के बिना विज्ञप्ती के फर्जी नौकरी करने वाले कर्मचारियों के जांज कर नौकरी से बरखास्ति करने, नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आमआदमी पार्टी द्वारा छोटेडोंगर वन परिक्षेत्र में नाली निर्माण की राशि गबन करने वालों के उपर एफआईआर दर्ज करने, समस्त ग्रामवासी ग्राम कांकेरबेड़ा छोटेडोंगर द्वारा मेरे दादाजी के नाम का पूर्वज पटटे के जमीन को झगड़ा लड़ाई कर अपने कब्जे में करने का प्रयास करने, जयसिंह दुग्गा पंच ग्राम पंचायत खैराभाट द्वारा ग्राम खैराभाट के पर्यटन स्थल शांत सरोवर बांध में नियमित चौकीदार की नियुक्ति करने एवं जिला अस्पताल नारायणपुर में स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं शिशु प्रसव सर्जन की मांग करने तथा नियुक्ति करने तथा शांत सरोवर बांध का नहर की साफ-सफाई करवाने, रामप्रसाद नाग कांकेर बेड़ा छोटेडोंगर द्वारा वन भूमि पट्टा नहीं मिलने हेतु, सरपंच ग्राम पंचायत कुढ़ारगांव हेमलता कोसमा के युक्तियुक्तकरण नहीं करने के संबंध में, प्रवीण जैन निविदा कार्य में अनियमितता के संबंध में, महेश्वरी कोवाची जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र 2 गारपा ओरछा द्वारा अधूरा भवन निर्माण कार्य को पूर्ण करने, समस्त ग्रामवासी ग्राम रेमावण्ड युक्तिकरण में बदलाव, कांति उसेण्डी भृत्य कन्या आश्रम रोहताड़ आदिवासी विकास विभाग से शिक्षा विभाग में स्थानांतरण करने, नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी, छोटेडोंगर क्षेत्र के धनोरा व जम्हरी के बीच मढ़मनार में बन रहे गुणवत्ताहीन पुल निर्माण को तोड़वाकर दूबारा बनाने व ठेकेदार को ब्लेकलिस्ट कर इंजिनियर के उपर कठोर कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





