
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम शेर में बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि अस्पताल ले जाते तीनों युवकों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में की है। सिटी कोतवाली प्रभारी शरद दुबे के अनुसार, ग्राम शेर के रहने वाले दो भाई वरूण नायक (22) और केवल नायक (19) अपने दोस्त तीरथ दीवान (19) के साथ बाइक से महासमुंद गए थे।
रात करीब 9:30 बजे वापस लौटते समय महासमुंद-राजिम रोड पर उनकी बाइक एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दुर्घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बतादें कि जिले में पिछले 9 दिनों में विभिन्न सड़क हादसों में 13 लोगों की जान जा चुकी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





