छत्तीसगढ़

CG: धारदार हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 May 2025 11:37 PM IST
CG: धारदार हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के मस्जिद मोहल्ला सुनारिन घाट में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेभन केवट (27) लोहे का हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि मस्जिद मोहल्ला में एक युवक हथियार लेकर राहगीरों को धमका रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लोहे का हथियार जब्त किया। नेभन केवट के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Next Story