छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: मेडिकल-काम्प्लेक्स के पास होटल में लगी थी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
Shantanu Roy
28 May 2025 11:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के मेडिकल काम्प्लेक्स के पास एक होटल में अचानक आग लग गई है। आग इतनी तेज है कि इसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही है। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आग पर कंट्रोल पाने की कोशिश में जुटी है। इसके अलावा आग किस वजह से लगी है साफ नहीं है। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को आसपास पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक, आग गोल्डी लॉज नाम के होटल के नीचे एक मेडिकल दुकान में लगी। दुकान में थिनर और मेडिकल इक्विपमेंट रखे होने की वजह से आग फैलकर कर ऊपर पहुंच गई।
इसके बाद होटल के कमरों में रखे गद्दे और फर्नीचर जलने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई और फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर समय रहते कंट्रोल पा लिया। हालांकि मेडिकल शॉप और होटल के सामान लगभग पूरी तरह जल गए है। फिलहाल आग किन वजह से लगी यह साफ नहीं हो पाया है। इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले में जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





