छत्तीसगढ़
CG Crime Breaking: शहर में खुलेआम लूटपाट करने वाले 2 लूटेरे गिरफ्तार, एक फरार
Shantanu Roy
23 July 2024 10:14 PM IST

x
छग
Jagdalpur. जगदलपुर। भानपुरी के आमाबाल जा रहे 2 युवकों से लूटपाट का मामला सामने आया है. 3 लुटेरों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, युवकों ने सम्राट ढाबा में रुक कर चाय पिया, जिसके बाद वे वहां से निकल गए. आरोपियों ने दोनों युवकों का पीछा किया और मौका मिलते ही रोककर डरा धमका कर बाइक, मोबाइल और 3 हजार रुपए कैश लूटकर फरार हो गए।
लूट की जानकारी युवक ने भानपुरी थाने में दी. शिकायत के बाद भानपुरी पुलिस मामले की जांच में जुटी. सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने 2 आरोपियों को धर दबोचा. कड़ी पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कया. दोनों आरोपियों से लूट की रकम, बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है. वहीं एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





