भारत

BREAKING: कुशियरा फॉल में डूबने से 2 सैलानियों की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
23 July 2024 3:29 PM GMT
BREAKING: कुशियरा फॉल में डूबने से 2 सैलानियों की दर्दनाक मौत
x
बड़ी खबर
Jaunpur. जौनपुर। जौनपुर से पिकनिक मनाने आए दो सैलानियों की लालगंज थाना Lalganj police station क्षेत्र के कुशियरा फाल में रविवार की शाम सेल्फी लेते समय गिरने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शव की सुबह फाल से बरामद किया। जौनपुर से कुल आठ सैलानी कुशियरा फाल पिकनिक मनाए आए थे। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जौनपुर जिले के चौकिया थाना क्षेत्र के चकियापुर पोस्ट, लाइन बाजार निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार मौर्य ऊर्फ छोटू पुत्र राजेंद्र मौर्य और 23 वर्षीय विशाल सोनकर पुत्र हवलदार अपने आठ साथियों संग रविवार को पिकनिक मनाने के लिए कुशियारा फाल आए थे। शाम लगभग पांच बजे दीपक और विशाल दोनों नहाने के लिए फाल में उतरे और दोनों सेल्फी लेने लगे। सेल्फी लेते समय दोनों का पैर फिसला और दोनों फाल से दस फीट नीचे जलप्रपात में चले गए। गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। दोस्तों ने दोनों की अपने स्तर से तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर देर शाम स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की तलाश की। लेकिन रात होने के कारण पता नहीं चल सका। पुलिस ने तलाश कार्य बंद करा दिया। सोमवार की सुबह गोताखोरों ने फिर से तलाश शुरू की। सुबह लगभग छह बजे दीपक कुमार मौर्य पुत्र राजेंद्र मौर्य का शव जलप्रपात में उतराया मिला। इसके बाद 11 बजे गोताखोरों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर डूबे दूसरे युवक विशाल सो कर का भी शव बरामद कर लिया। पुलिस की सूचना पर दोनों मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे। जौनपुर निवासी दीपक व विशाल की मौत से साथ आए उनके दोस्त गमगीन हो गए। दोस्तों को क्या पता था कि पिकनिक मनाए के दौरान ऐसा हादसा हो जाएगा। उनके आंखों के सामने ही दो दोस्तों की जान चली गई। दोस्तों ने जलप्रपात में गिरने के बाद लापता दीपक व विशाल की काफी देर तक तलाश की।

लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। तब जाकर उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस सक्रिय तो हुई, लेकिन उस दिन लापता दोनों सैलानियों का कुछ पता नहीं लगा सकी। आखिरकार दूसरे दिन सुबह जल प्रपात में तलाश के दौरान दोनों दोस्तों का शव बरामद हुआ। दोनों शव मिलते ही कुशियरा फाल पर मौजूद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह के अनुसार जौनपुर से आठ सैलानी रविवार को पिकनिक मनाने आए थे। उनमें से दो सैलानी फाल में नहाते समय सेल्फी लेने लगे, उसी दौरान दोनों का पैर फिसला और दोनों जलप्रपात में चले जाने से डूब गए। सूचना पर गोताखोरों को लगाकर तलाश कराई गई। दूसरे दिन सोमवार की सुबह दोनों सैलानियों का शव बरामद हुआ। दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। शव लेकर उनके परिजन जौनपुर चले गए।
Next Story