छत्तीसगढ़

CG : व्यापारी की हत्या, लूटेरे ने पत्थर से दिया था वारदात को अंजाम

Nilmani Pal
21 Jun 2026 4:12 PM IST
CG : व्यापारी की हत्या, लूटेरे ने पत्थर से दिया था वारदात को अंजाम
x
छग

तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वारदात लूट के इरादे से की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार बासाझांल जमुनाही पारा निवासी भूवन सिंह ध्रुव का शव 13 जून को खेत में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक ऑटो का सुराग मिला, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मनपहरी निवासी अशोक श्रीवास को जानकारी थी कि भूवन सिंह ने खेत बेचकर पैसे रखे हैं। इसी लालच में उसने 13 जून को अपने ऑटो में भूवन सिंह को बैठाकर जंगल की ओर ले गया। वहां उसने उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में पैसों की मांग की। जब भूवन सिंह ने इंकार किया तो आरोपी ने उसके सीने पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अशोक श्रीवास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Next Story