छत्तीसगढ़

CG BREAKING: सड़क में बाइक पर बैठकर कपल रोमांस का वीडियो वायरल

Shantanu Roy
18 Aug 2025 10:33 PM IST
CG BREAKING: सड़क में बाइक पर बैठकर कपल रोमांस का वीडियो वायरल
x
छग
Bhilai. भिलाई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सेक्टर-10 की सड़कों पर एक कपल बाइक पर बैठकर खुलेआम रोमांस करता नजर आ रहा है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। सड़क पर चलती बाइक पर इस तरह की हरकत को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि पब्लिसिटी पाने के लिए इस तरह की बेहूदा हरकत आखिर कब तक चलती रहेंगी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कपल बाइक पर बिना किसी झिझक के रोमांटिक हरकतें कर रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो में बाइक का नंबर भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि दुर्ग पुलिस अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी और जुर्माने के साथ-साथ इस कपल की ‘रोमांस क्लास’ भी जरूर लेगी।


स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भिलाई जैसे औद्योगिक और शैक्षणिक शहर की सड़कों पर इस तरह का अश्लील प्रदर्शन न केवल यातायात के लिए खतरा है, बल्कि सामाजिक रूप से भी गलत संदेश देता है। यह हरकत अन्य युवाओं को भी गलत दिशा में प्रेरित कर सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वीडियो के आधार पर बाइक नंबर की पहचान की जा रही है। नियमों के तहत यातायात का उल्लंघन करने पर भारी-भरकम चालान काटा जा सकता है। साथ ही, कपल को सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की
हरकत
के लिए समझाइश भी दी जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में सड़क पर स्टंट और अशोभनीय हरकतों को लेकर कई मामलों में पुलिस ने जुर्माना लगाया था और आरोपियों पर कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि “भिलाई में ट्रैफिक नियम तोड़ना आसान है लेकिन रोमांस करना ज्यादा महंगा पड़ सकता है।” वहीं, कई लोगों ने पुलिस को टैग करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
Next Story
null