
x
छग
Jagdalpur. जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने की फिराक में पहुंचे दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 464 नग प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए हैं, जिनकी अवैध बाजार कीमत लगभग 17,400 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना थाना बोधघाट क्षेत्र की है।
पुलिस को 5 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सर्गीपाल रोड रेलवे सिडिंग मोड़ के पास दो युवक एक लाइनदार झोले में नशीली कैप्सूल रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में बोधघाट थाने के अनुभवी अधिकारी और जवानों को शामिल किया गया।
तत्परता से मौके की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध स्थिति में दो युवक झोले लिए खड़े दिखाई दिए। दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम करण यादव (निवासी अब्दुल कलाम वार्ड) और कृष्णा केंवट (निवासी कुम्हारपारा, जगदलपुर) बताया। जब उनके झोले की तलाशी ली गई तो उसमें Pyeevon Spas Plus Dicyclomine HCL Tramadol नामक नशीली कैप्सूल के 464 नग पाए गए। दोनों युवकों से जब पूछताछ की गई तो वे कैप्सूल के स्रोत और सप्लाई चैन के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और NDPS एक्ट (मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम) के तहत अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि बरामद दवाएं प्रतिबंधित श्रेणी की हैं, जिनका अवैध सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और यह नशे की लत को बढ़ावा देता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन कैप्सूल्स को खुदरा स्तर पर बेचने की फिराक में थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस्तर जिले में हाल के दिनों में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार से जुड़े गिरोहों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई जिले के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
Tagsजगदलपुर पुलिस कार्रवाईबस्तर पुलिसNDPS एक्टनशीली दवा बरामदप्रतिबंधित कैप्सूलबोधघाट थानानशे का कारोबारकरण यादवकृष्णा केंवटबस्तर ड्रग तस्करीJagdalpur Police actionBastar PoliceNDPS Actnarcotic drugs recoveredbanned capsulesBodhghat Police Stationdrug traffickingKaran YadavKrishna KewatBastar drug smugglingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





