छत्तीसगढ़

CG BREAKING: आधार कार्ड का दुरुपयोग कर सिम कार्ड बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 July 2025 12:01 AM IST
CG BREAKING: आधार कार्ड का दुरुपयोग कर सिम कार्ड बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Durg. दुर्ग। थाना वैशाली नगर पुलिस ने आधार कार्ड का दुरुपयोग कर अवैध रूप से सिम कार्ड रजिस्टर्ड कर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने बिना ग्राहक की अनुमति के उसकी आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी सिम कार्ड जारी किया था। प्रकरण में प्रार्थिया कुमारी अमिका मगराज उर्फ किरण (22 वर्ष) निवासी कैम्प-1, वैशाली नगर ने 6 मई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अर्जुन नगर स्थित वीआई कंपनी के प्रमोटर चुन्नु मोबाइल से सिम कार्ड खरीदा।


बाद में पता चला कि प्रमोटर चुन्नु कुमार ने उसकी अनुमति के बिना ही उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर एक अन्य सिम नंबर (7772957264) रजिस्टर्ड कर किसी और को बेच दिया है।मामले में एफआईआर संख्या 223/2025 धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने आरोपी चुन्नु कुमार (20 वर्ष, छावनी) और उसकी साथी निशा सिण्डे उर्फ नैना यादव (20 वर्ष, खुर्सीपार) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अवैध रूप से सीम कार्ड रजिस्ट्रेशन की साजिश स्वीकार की। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।
Tagsसिम कार्ड धोखाधड़ीआधार कार्ड दुरुपयोगचुन्नु कुमार गिरफ्तारीनिशा सिण्डेदुर्ग पुलिस कार्रवाईVaishali Nagar PoliceSIM card fraudAadhar misuseDurg Crime NewsMobile fraudIllegal SIM activationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story