छत्तीसगढ़
CG BREAKING: त्रिपल मर्डर केस: पति पर हत्या की सुई, डॉग स्क्वाड ने बढ़ाई आशंका
Shantanu Roy
23 May 2025 8:09 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बंद कमरे में मां व उसके बेटा-बेटी की लाश मिली थी। जहां इस मामले में अब मृतका के पति पर ही हत्या की आशंका जतायी जा रही है। हांलाकि आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। छाल थाना क्षेत्र के ग्राम किदा में गुरूवार को सुकांति साहू 35 साल, उसका बेटा युगल साहू 10 साल व उसकी बेटी प्राची साहू 8 साल की लाश मिलने के बाद से गांव का माहौल बदला हुआ है। पुलिस अधीक्षक व सायबर व पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तीनों की मौत किन कारणों से हुई है इसे लेकर हर एंगल में जांच की जा रही है।
वहीं सुबह डाॅग स्क्वाड की टीम भी पहुंची। जहां पुलिस को जिन-जिन पर शंका थी, उन्हें खड़े किया गया और पुलिस डाॅग रूबी को घर में मिले एक कपड़े को सूंघा कर आरोपी की शिनाख्त की जा रही थी। ऐसे में पुलिस डाॅग मृतका के पति महेन्द्र साहू के पास जा रूकी और उसके उपर चढ़ रही थी। दूसरी बार फिर से पुलिस डाॅग को ले जाया गया, तो फिर से वह महेन्द्र साहू के पास जाकर रूक गई। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि उसी ने अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या की है। हांलाकि इसकी पुष्टि अभी पुलिस नहीं कर रही है। गांव के ग्रामीण से जब हमने बात किया, तो उसने बताया कि पुलिस ने आज सुबह शव को कमरे से बाहर निकाला। इससे पता चला कि तीनों के गर्दन के पास चोट के निशान हैं और संभवतः छोटे धारदार हथियार से उन पर वार किया गया है।
जिससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का पति महेन्द्र साहू तीन दिन पहले पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के साथ घरघोड़ा कमाने के लिए गया था, लेकिन संभवतः उसी रात वह वापस आया और नशे में उसने अपनी पत्नी बच्चों की हत्या कर वापस चले गया। हत्या का कारण क्या है यह बात अभी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन आशंका जतायी जा रही है कि उसी ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि वह गांजा व शराब के नशे में धुत्त रहता था। कल जब कमरे में लाश मिली, तो शव को 3 दिन हो चुके थे। तीनों बाॅडी पर कीड़े लगे हुए थे और कमरे से काफी दुर्गंध आ रही थी। घटना स्थल से करीब 2 से 3 सौ मीटर तक बदबू आने के बाद इसकी जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि पुलिस मामले में बारिकी से जांच कर रही है। बाॅडी पूरी तरह सड़ चुका था। हत्या है या और कुछ कारण उसका पता लगाया जा रहा है। अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





