छत्तीसगढ़
CG BREAKING: आपसी विवाद में कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार
Shantanu Roy
17 Jan 2025 7:13 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जशपुर पुलिस ने आपसी विवाद के चलते अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर का है, जहां एक बेटे ने मामूली विवाद में अपनी मां को जान से मार दिया। जानकारी के अनुसार 14 जनवरी 2025 की रात करीब 7:30 बजे ग्राम बसंतपुर निवासी प्रेमवती चौहान (उम्र 65 वर्ष) और उनके पुत्र पुरषोत्तम धुरिया (उम्र 25 वर्ष) के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पुरषोत्तम ने गुस्से में आकर अपनी मां पर हाथ-मुक्कों और लात से हमला कर दिया।
#आपसी विवाद में हाथ मुक्का से हमलाकर अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को थाना बागबहार पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार,#खाना बनाने को लेकर हुआ था मां, बेटे में विवाद,#आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 103 (1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध।
— Jashpur police (@SpJashpur) January 17, 2025
नाम आरोपी: पुरषोत्तम धुरिया। pic.twitter.com/IAP6lJbXfs
इस हमले से घायल प्रेमवती चौहान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मृतका के भतीजे सत्यनारायण चौहान ने पुलिस को दी। रिपोर्ट के आधार पर थाना बागबहार में मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, आंख और माथे पर गंभीर चोट लगने के कारण मृतका की मृत्यु हुई थी। पुलिस ने आरोपी पुरषोत्तम धुरिया के विरुद्ध बी.एन.एस.एस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया। गहन जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





