छत्तीसगढ़

CG BREAKING: 7 माह से फरार चल रहे चाकूबाज़ी के आरोपी राजा साहू गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 July 2025 12:00 AM IST
CG BREAKING: 7 माह से फरार चल रहे चाकूबाज़ी के आरोपी राजा साहू गिरफ्तार
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले में सात महीने से फरार चल रहे एक हिंसक आरोपी को आखिरकार चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रंगचंद उर्फ राजा साहू (29), निवासी पुराना कॉलेज रोड चांपा, पर चाकू से हमला करने का आरोप था। घटना 16 जनवरी 2025 की है, जब हनुमान धारा स्थित एक पिकनिक स्पॉट पर आरोपी ने युवक दिनेश केवट पर चाकू से हमला किया था। शाम 4 बजे के करीब रंगचंद ने दिनेश से पानी लाने की बात कही थी। दिनेश के मना करने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज और हाथापाई की, फिर चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी दाढ़ी के नीचे गंभीर चोट आई थी। दिनेश के दोस्तों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।


अपना ठिकाना बदलता रहा, जिससे उसे पकड़ना चुनौती बन गया था। पुलिस को 6 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि रंगचंद उर्फ राजा मोहल्ले में चाकू लेकर घूम रहा है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत हत्या के प्रयास, मारपीट और हथियार अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी इलाके में अपराधी किस्म के लोग हथियार लेकर घूमते नजर आएं, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsचांपा चाकूबाजीराजा साहू गिरफ्तारीजांजगीर चाकू हमलाफरार आरोपी पकड़ा गयाहनुमान धारा हिंसाचांपा पुलिस कार्रवाईरंगचंद उर्फ राजा अरेस्टन्यायिक रिमांडछत्तीसगढ़ अपराध खबरChampa stabbingRaja Sahu arrestedJanjgir knife attackabsconding accused caughtHanuman Dhara violenceChampa police actionRangchand alias Raja arrestedjudicial remandChhattisgarh crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story