छत्तीसगढ़

CG BREAKING: निलंबन के तीन दिन बाद पटवारी ने की आत्महत्या

Shantanu Roy
27 Jun 2025 8:30 PM IST
CG BREAKING: निलंबन के तीन दिन बाद पटवारी ने की आत्महत्या
x
छग
Takhatpur. तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पटवारी सुरेश मिश्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने फार्महाउस में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी की। मृतक सुरेश मिश्रा ग्राम पंचायत भाड़म में पदस्थ थे और तखतपुर तहसील के राजस्व विभाग में पटवारी के रूप में कार्यरत थे। वे 29 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे दो दिन पहले ही उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाकर सभी को चौंका दिया।

सूत्रों के मुताबिक, भारतमाला प्रोजेक्ट में अनियमितता के आरोप में 24 जून को उन्हें एसडीएम द्वारा निलंबित कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि बीते छह महीनों के दौरान वे दो बार निलंबन की कार्रवाई का सामना कर चुके थे, जिससे वे मानसिक रूप से तनाव में थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
Next Story