छत्तीसगढ़
CG BREAKING: ट्रक के नीचे लेटा नाबालिग, देखें सुसाइड का LIVE VIDEO...
Shantanu Roy
19 Jun 2025 10:11 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिव्यांग युवक ने ट्रक के नीचे आकर सुसाइड कर लिया। युवक के ऊपर से करीब 12 पहिए गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सुसाइड करने की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कन्हैया देवांगन है, जो पैर से दिव्यांग था। वह बालको थाना क्षेत्र के परसा भाटा बस्ती का रहने वाला था। बालको स्थित ए के सिन्हा कंपनी में काम कर रहा था। दरअसल, यह हादसा 18 जून का है। शुरू में परिवार को लगा कि यह एक हादसा है, लेकिन घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज ने सच्चाई को बदल दिया। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि युवक खुद ट्रक के नीचे लेटा है। इस दौरान ट्रक के करीब 12 चक्के युवक के ऊपर से गुजर गए। वीडियो में देख रहा है कि हादसे के थोड़ी देर बाद तक युवक वहीं पर तड़प रहा था।
वहां से बाइक और साइकिल भी गुजरी। हालांकि कुछ देर तड़पने के बाद उसकी जान चली गई। परिजनों के मुताबिक, वह बालको स्थित एके सिन्हा कंपनी में हेल्पर सुपरवाइजर था, जो रोज मॉर्निंग वॉक करने जाता था। 18 जून की सुबह साढ़े 5 बजे वह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकला था। करीब 6:15 बजे परिजनों को उसके एक्सीडेंट की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। कन्हैया की शादी नहीं हुई थी। वह पिछले कई साल से निजी कंपनी में कार्यरत था। वहीं कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के मुताबिक, सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच जारी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





