छत्तीसगढ़
CG BREAKING: माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 नक्सली गिरफ्तार, 2 IED नष्ट
Shantanu Roy
22 Jun 2025 10:19 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल पांच नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही माओवादियों द्वारा लगाए गए दो शक्तिशाली IED को डिटेक्ट कर सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया है। एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मद्देड़ क्षेत्र के दुधेड़ा एवं दम्पाया जंगल से एक माओवादी सहयोगी संजय मरपल्ली को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से माओवादी वर्दी, पिट्ठू बैग, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं।
इसी तरह डीआरजी बीजापुर, गंगालूर और जांगला थाना क्षेत्र की संयुक्त टीमों ने सघन गश्त और सर्चिंग अभियान के दौरान मुतवेंडी जंगल से तीन और जांगला थाना इलाके से एक माओवादी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांचों नक्सलियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, एक अन्य घटना में माओवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया गया। पोंजेर-पेद्दाकोरमा मार्ग में डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान बीडीएस और डीआरजी की टीम ने स्टील टिफीन में लगाए गए दो 5-5 किलोग्राम वजन के आईईडी को डिटेक्ट किया। ये विस्फोटक नदी के पास लगभग 400-500 मीटर की दूरी पर छिपाकर लगाए गए थे। बम निरोधक दस्ते ने सतर्कता और सूझबूझ दिखाते हुए दोनों विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। समय रहते इन विस्फोटकों को निष्क्रिय करने से बड़ी दुर्घटना टल गई और सुरक्षाबलों की तत्परता ने माओवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
Tagsबीजापुरनक्सली गिरफ्तारीमाओवादीIED बरामदविस्फोटक सामग्रीडिमाईनिंग ड्यूटीDRGBDSमाओवादी विरोधी अभियानसुरक्षा बल सफलताBijapurNaxalite arrestMaoistIED recoveryexplosive materialsdemining dutyanti-Naxal operationsecurity forcesDRG BijapurBDS teamछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





