छत्तीसगढ़

CG BREAKING: मामूली कहासुनी ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, तलवार-बैट से हमला, 6 गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 Jun 2025 8:38 PM IST
CG BREAKING: मामूली कहासुनी ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, तलवार-बैट से हमला, 6 गिरफ्तार
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले के धाराशिव गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें तलवार, धारदार हथियार, क्रिकेट बैट और स्टंप तक चल गए। इस हिंसक झड़प में दो लोगों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर चार आपराधिक मामले दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, फिर दोहराया हमला
जानकारी के अनुसार, रात लगभग 7:30 बजे अभिषेक गोस्वामी और दिनेश राठौर उर्फ राजा के बीच फोन पर अश्लील गालियों को लेकर कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर अभिषेक के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग समझाइश देने दिनेश के घर पहुंचे, लेकिन वहां हाथापाई शुरू हो गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, मगर कुछ ही देर में अभिषेक अपने साथियों के साथ फिर पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई।

तलवार और बैट से हमला, दोनों पक्षों के युवक घायल
विवाद इस बार उग्र रूप में सामने आया। चंद्रशेखर नामक युवक ने दिनेश के सिर पर तलवारनुमा हथियार से वार किया, वहीं अन्य युवकों ने क्रिकेट बैट और स्टंप से पीटा। जवाबी कार्रवाई में अभिषेक गोस्वामी के गले पर गंभीर वार किया गया।

पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे, गांव में भारी बल तैनात
घटना की सूचना पर पुलिस महकमा एलर्ट मोड में आ गया। एसपी विजय कुमार पाण्डेय स्वयं मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी पामगढ़ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। धाराशिव गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध चार आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, और गश्त लगातार जारी है।
Tagsधाराशिव झगड़ाधाराशिव हिंसक संघर्षदो पक्षों में मारपीटधारदार हथियार हमलाचांपा झगड़ाDhaarashiv FightJangir-Champa ViolenceVillage Clash ChhattisgarhAssault with Sword and BatChhattisgarh Law and Orderछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story