छत्तीसगढ़
CG BREAKING: Valentine’s Day पर प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
Shantanu Roy
14 Feb 2025 3:34 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day), जहां प्रेमी जोड़े अपने प्यार का जश्न मनाते हैं, वहीं इस खास दिन पर एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हुआ. बिलासपुर में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इस हादसे में दोनों के शव कटकर अलग-अलग हिस्सों में बंट गए हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा रेल लाइन पर प्रेमी युगल ने वेलेंटाइन डे के दिन ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रेन से कटकर दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी शिनाख्त करने के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़ी थी या इसके पीछे कोई और वजह थी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





