भारत

जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना...वैलेंटाइन-डे का विरोध

jantaserishta.com
14 Feb 2025 1:58 PM IST
जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना...वैलेंटाइन-डे का विरोध
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में वैलेंटाइन डे का मना रहे लड़के और लड़कियां पार्क में लठ लेकर घूम रहे लोगों को देख भाग निकले. दरअसल, हिंदू संगठन शिव भवानी सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न पार्कों में लाठी-डंडों के साथ गश्त शुरू की थी. इसी बीच जब कार्यकर्ता एक पार्क में पहुंचे तो वहां से लड़कियां मौके से भाग निकलीं.
जानकारी के अनुसार, शिव भवानी सेना के कार्यकर्ता स्वामी सहजानंद सरस्वती पार्क किदवईपुरी में लाठी लेकर पहुंचे थे. इस पार्क में कुछ लड़कियां लड़कों के साथ बैठीं थीं. जब लड़कियों ने भवानी सेना के लोगों को लाठी लेकर आते देखा तो तुरंत उठकर लड़के व लड़कियां मौके से भाग निकले.
इस दौरान शिव भवानी सेना के सदस्य लव सिंह ने कहा कि वैलेंटाइन डे हिंदू संस्कृति के खिलाफ है. आज के दिन हम अपने शहीदों को याद करें, न कि पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण करें. जो भी पार्कों में अश्लीलता फैलाएगा, उससे लाठी-डंडों से निपटा जाएगा. शिव भवानी सेना के विरोध के चलते पटना के पार्कों में प्रेमी जोड़े जाने से बचते रहे.
गौरतलब है कि बीते दिनों पटना की सड़कों पर इस संगठन ने कई पोस्टर लगाए थे, जिनमें वैलेंटाइन डे के बहिष्कार की अपील की गई थी. पोस्टर में लिखा था- जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना. पोस्टरों में अपील की गई थी कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने की बजाय पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को सम्मान देना चाहिए. संगठन के प्रमुख लव कुमार सिंह ने कहा था कि हम अश्लीलता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर कोई सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें करता है तो लाठी-डंडों से उससे निपटा जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story