छत्तीसगढ़

CG BREAKING: 5 किलों का IED बम बरामद, जवान बचे

Shantanu Roy
3 July 2024 10:56 PM IST
CG BREAKING: 5 किलों का IED बम बरामद, जवान बचे
x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस फोर्स ने 10 किलो का जिंदा IED बम बरामद किया है।पुलिस फोर्स और बम डिस्पोजल टीम ने IED को मौके पर विस्फोट कर नष्ट कर दिया। गश्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने इरागांव और कोटकोड़ो तमोरा क्षेत्र के बीच IED लगाया गया था।

बुधवार को कोंडागांव पुलिस नियमित गश्ती के लिए निकली थी। कोटकोड़ो तमोरा क्षेत्र में जवान सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सलियों के लगाए गए 5 -5 किलो के 2 IED मिले। अच्छी बात यह रही कि जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। IED को बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने सावधानी पूर्वक मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट किया।
Next Story