छत्तीसगढ़

CG Brutal Murder: पत्नी की कर दी गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 July 2024 5:21 PM GMT
CG Brutal Murder: पत्नी की कर दी गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार
x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के तरदा गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा हो गया है। जांच में पता चला कि सुनीता ने फांसी नहीं लगाई थी बल्कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। पुलिस ने महिला के पति और देवर को गिरफ्तार किया है। उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के तरदा में मई में यह घटना हुई थी। महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की
बात सामने आई है।

पूछताछ में सुनीता के पति राजू कुर्रे ने बताया कि किसी बात के बाद विवाद को लेकर उसने अपने भाई मनोज कुर्रे के साथ मिलकर पत्नी का गला घोंट दिया था। फिर शव को फंदे पर लटका दिया, जिससे ऐसा प्रतीत हो कि मामला आत्महत्या का है। मृतका सुनीता के परिजनों ने बताया कि सुनीता की शादी को लगभग 11 साल हो चुके थे और एक 6 साल की बेटी और 4 साल बेटा भी है। बच्चे होने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पति और घर वालों से अक्सर विवाद होता रहता था। लेकिन आगे सब ठीक हो जाएगा सोचकर वह साथ रह रही थी।
Next Story