छत्तीसगढ़
CG BREAKING: ट्रक कंटेनर से 1 करोड़ का गांजा बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार
Shantanu Roy
17 March 2025 10:39 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छग
Korba. कोरबा। गांजा तस्करी मामले में कटघोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले में पहली बार एक करोड़ का गांजा जब्त किया गया है. गांजा तस्कर कंटेनर वाहन से गांजे की बड़ी खेप ओड़िशा से उत्तरप्रदेश खपाने ले जा रहा था. मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने यह कार्रवाई की. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सुतर्रा रापाखर्रा पुल के पास कंटेनर वाहन को रोका और गाड़ी की तलाशी ली. कंटेनर से 500 किलो गांजा बरामद किया गया. जब्त गांजे की कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही है. पुलिस ने कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. कटघोरा पुलिस कंटेनर चालक से पूछताछ कर रही. इस गांजा तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ हो सकता है।
बता दें कि काफी लंबे समय से इस क्षेत्र में गांजा तस्करी का खेल चल रहा था. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। कोरबा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक कंटेनर से 1 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक को रोका और तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया। इस मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि यह गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था और इसे अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच जारी है और ड्रग्स तस्करी के इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tagsकोरबा गांजा तस्करीट्रक कंटेनर गांजाड्राइवर गिरफ्तार1 करोड़ का गांजापुलिस कार्रवाईKorba ganja smugglingtruck container ganjadriver arrestedganja worth 1 crorepolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





