छत्तीसगढ़

CG: चार एसडीओ और डिप्टी कलेक्टर को शोकॉज नोटिस जारी

Shantanu Roy
17 March 2025 10:24 PM IST
CG: चार एसडीओ और डिप्टी कलेक्टर को शोकॉज नोटिस जारी
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। जिले में कलेक्टर ने कृषि विभाग के बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी और कोटा के चार एसडीओ (SDO) को शोकॉज नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों पर एग्रीस्टेक योजना के तहत किसानों के पंजीयन में लापरवाही बरतने का आरोप है। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि तीन दिनों के भीतर पंजीयन प्रक्रिया में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, डिप्टी कलेक्टर अरुण खलखो को भी शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। वे बिना पूर्व सूचना के टीएल बैठक से अनुपस्थित रहे, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन नोटिसों के जरिए प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
Next Story