छत्तीसगढ़
CG BREAKING: 1.5 करोड़ का गांजा जब्त, अंतरराज्यीय 5 तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
9 April 2026 7:41 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार 9 अप्रैल को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ओडिशा छत्तीसगढ़ सीमा पर कार्रवाई कर करीब 1.5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास पहुंची और नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई।
ट्रक चालक ने अपना नाम इम्तियाज खान (48) निवासी कर्नाटक और हेल्पर ने रवि प्रकाश राउतकर (45) निवासी मध्यप्रदेश बताया। पूछताछ के दौरान दोनों के जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी में ट्रक के भीतर छुपाकर रखी गई 9 बोरियों से 3 क्विंटल 12 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा ओडिशा के सोनपुर जिले से मुंबई ले जाया जा रहा था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ओडिशा के बरहमपुर से तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जियाउल हक (सप्लायर), सुखविंदर उर्फ बुलबुल (ट्रांसपोर्टर), नदीम अंसारी (सहयोगी) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 312.590 किलोग्राम गांजा, एक ट्रक, एक कार और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.71 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी(2)(बी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस कार्रवाई से ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और आने वाले समय में और खुलासे हो सकते हैं।
Tagsमहासमुंद गांजा जब्तीसिंघोड़ा पुलिस कार्रवाईअंतरराज्यीय तस्करी1.5 करोड़ गांजाएनडीपीएस एक्टओडिशा से महाराष्ट्र सप्लाईएंटी नारकोटिक टीमMahasamund Ganja seizureSinghora police actioninterstate smuggling1.5 crore GanjaNDPS Actsupply from Odisha to MaharashtraAnti Narcotics Teamछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





