छत्तीसगढ़
CG BREAKING: फर्जी शादी करके की लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी
Shantanu Roy
31 May 2025 6:33 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी के नाम पर एक युवती से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसके साथ ही सात लाख रुपए की ठगी भी हुई है। पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बिलासपुर में एक युवती से फर्जी शादी करने और फिर लाखों रुपए ऐंठने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पर आरोप है कि एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति की शादी दूसरी युवती से करा दी। इसके बाद पति ने उस युवती से करीब सात लाख रुपए ठग लिए।
सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली दमयंती ने जुलाई 2024 में शादी के लिए एक मैरिज ब्यूरो में रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं, मैरिज ब्यूरो को चित्रा नाम की महिला चलाती थी। उसने प्रार्थी को शादी के लिए कुछ प्रोफाइल दिखाई, लेकिन महिला को कोई लड़का पसंद नहीं आया। इस पर चित्रा ने प्रार्थी महिला दमयंती को अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया। संजय पहले से ही शादीशुदा था, इसकी एक भी भनक दमयंती को नहीं थी। लेकिन, उसे लड़के की प्रोफाइल पसंद आ गई।
सीएसपी ने बताया कि इसके बाद गिरौदपुरी धाम में संजय और दमयंती की शादी हो गई। शादी के बाद संजय दमयंती को हरियाणा के सिरसा गांव ले गया। उसके बाद दोनों फिर बिलासपुर लौट आए और विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती ने यहां पर ब्यूटी पार्लर खोला। इसी बीच उसके पति संजय ने बीमारी और अन्य निजी समस्याओं का हवाला देकर दमयंती से धीरे-धीरे करीब 7 लाख रुपए ले लिए और उन पैसों से एक कार खरीदी। कुछ दिनों बाद संजय अचानक गायब हो गया।
काफी खोजबीन और जानकारी के बाद दमयंती को पता चला कि मैरिज ब्यूरो वाली चित्रा उसके पति यानी संजय की पत्नी है और दोनों ने मिलकर उसके साथ धोखा किया है। निमितेश सिंह ने बताया कि संजय और चित्रा ने मिलकर दमयंती के साथ भावनात्मक और आर्थिक रूप से ठगी की, जिससे परेशान होकर पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत पर सकरी पुलिस ने चित्रा और संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी बात सामने आई कि चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। फिलहाल चित्रा और संजय फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Tagsफर्जी शादीफर्जी शादी मामलालाखों धोखाधड़ीआरोपी की तलाशFake marriagefake marriage casefraud of lakhssearch for accusedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





