छत्तीसगढ़

CG BREAKING: खाद्य विभाग ने 92 किलो चमचम मिठाई को कराया नष्ट

Shantanu Roy
21 Aug 2026 6:58 PM IST
CG BREAKING: खाद्य विभाग ने 92 किलो चमचम मिठाई को कराया नष्ट
x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। जिले में मिलावटखोरी और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान "बने खाबो-बने रहिबो 2.0" के तहत शुक्रवार को भाटापारा क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक होटल में दूषित और अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार की जा रही करीब 92 किलो चमचम मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरु नानक वार्ड, भाटापारा में एक मिठाई निर्माण स्थल पर जांच की। यहां नीरज कुमार निवासी रोशंगपुर, जिला औरैया उत्तर प्रदेश द्वारा खुले स्थान पर चमचम मिठाई तैयार की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि मिठाई बनाने की जगह बेहद गंदगी भरी थी और आसपास मक्खियां भिनभिना रही थीं। खाद्य पदार्थ तैयार करने के लिए आवश्यक स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। जांच टीम ने जब संचालक से खाद्य लाइसेंस और पंजीयन से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर कार्रवाई शुरू की।
अस्वच्छ और दूषित परिस्थितियों में तैयार की जा रही चमचम मिठाई के नमूने विभाग द्वारा लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए मौके पर मौजूद करीब 92 किलोग्राम चमचम मिठाई को तत्काल जब्त कर लिया। इसके बाद नगर निगम की गाड़ी के माध्यम से मिठाई का नष्टीकरण कराया गया।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने संबंधित निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है। साथ ही संचालक को लिखित निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि आगामी आदेश तक किसी भी प्रकार का खाद्य निर्माण या व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के समय मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री की संभावना भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
"बने खाबो-बने रहिबो 2.0" अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इसके तहत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, खाद्य पदार्थों के नमूने लेना और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान रखें। संदिग्ध खाद्य पदार्थ मिलने पर इसकी जानकारी विभाग को दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी, बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। त्योहारों के अलावा सामान्य दिनों में भी खाद्य सुरक्षा को लेकर निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जाएगा।
Tagsबलौदाबाजार न्यूजBaloda Bazar Newsखाद्य विभाग कार्रवाईFood Department Actionचमचम मिठाई नष्टChamcham Sweet Destroyed92 किलो मिठाई92 Kg Sweetखाद्य सुरक्षा अभियानFood Safety Campaignबने खाबो बने रहिबो 2.0Food Safety Driveभाटापारा कार्रवाईBhatapara ActionमिलावटखोरीFood Adulterationखाद्य लाइसेंसFood Licenseछत्तीसगढ़ न्यूजChhattisgarh Newsमिठाई जांचSweet Inspectionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story