छत्तीसगढ़
CG BREAKING: सोने की चूड़ियां ठग ले गए फर्जी पुलिसकर्मी, FIR दर्ज
Shantanu Roy
14 July 2025 12:24 AM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिले से ठगी की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से 45 साल पुरानी सोने की चूड़ियां ठग लीं और मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने हत्या की जांच का डर दिखाकर महिला को गहने छिपाने का बहाना बनाते हुए चूड़ियां उतरवा लीं। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के आपापुरा भोईपारा का है। पीड़ित महिला शीला जैन रोज की तरह रविवार सुबह दिगंबर जैन मंदिर में पूजा-पाठ के लिए गई थीं। सुबह करीब 9 बजे जब वह लौट रही थीं, तभी मंदिर की गली में बाइक पर सवार दो युवक आए। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और महिला से कहा कि थोड़ी दूर पर हत्या की घटना हुई है और जांच चल रही है, इसलिए वह अपने गहनों को तुरंत छिपा ले।
महिला ने बिना किसी शक के अपने हाथ की चार सोने की चूड़ियां निकालकर एक रुमाल में लपेट दीं और आरोपियों को सौंप दीं। चूड़ियां मिलते ही दोनों युवक मौके से फरार हो गए। कुछ समय बाद जब महिला को ठगी का शक हुआ, तो वह कोतवाली थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता शीला जैन ने बताया कि दोनों युवकों ने सिर पर गमछा बांध रखा था और चेहरा मास्क से ढंका हुआ था। बाइक का नंबर वह आंशिक रूप से MP 46 ZC देख पाईं। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ठगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह के मामलों में बिना पुष्टि किसी को गहने या अन्य कीमती सामान न दें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





