छत्तीसगढ़
CG BREAKING: डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे निलंबित, देखें आदेश की कॉपी
Shantanu Roy
5 March 2025 11:30 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। भारतमाला प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण घोटाले में एक और कार्रवाई की गई है। अभनपुर के तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे निलंबित कर दिए गए हैं। शशिकांत कुर्रे वर्तमान में कोरबा में डिप्टी कलेक्टर हैं। इसके पहले कल तत्कालीन सक्षम भू-अर्जन अधिकारी निर्भय साहू को निलंबित किया गया है। बता दें कि रायपुर-विशाखापट्टनम सिक्स लेन ग्रीन कारिडोर के बहुचर्चित मुआवजा घोटाले में राज्य सरकार ने आज डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे को सस्पेंड कर दिया।
शशिकांत मुआवजा घोटाले के दौरान अभनपुर के तहसीलदार रहे। उन्हें 324 करोड़ के स्कैम का मास्टरमाइंड बताया जाता है। अभनपुर के भारतमाला परियोजना के 324 करोड़ के मुआवजा घोटाले में रायपुर कलेक्टर ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन तहसीलदार को मास्टरमाइंड बताया है। घोटाले को अंजाम देने वाले तहसीलदार को सरकार ने 2021 में प्रमोट कर डिप्टी कलेक्टर बना दिया। राजस्व विभाग के अफसरों के द्वारा 326 करोड़ के स्कैम में अभी तक रिपोर्ट भी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





