छत्तीसगढ़

CG BREAKING: IT टीम की रेड़ अब भी जारी, मामलों में जांच चल रही

Shantanu Roy
5 March 2025 10:20 PM IST
CG BREAKING: IT टीम की रेड़ अब भी जारी, मामलों में जांच चल रही
x
छग
Jagdalpur. जगदलपुर। शहर के मोतीतालाब पारा स्थित श्याम सोमानी के यहां मंगलवार की सुबह आईटी अधिकारियों के द्वारा छापा मारा गया। कार्रवाई 24 घंटे से ऊपर तक चल रही है, जिसके बारे में अबतक कोई बड़ा खुलासा नहीं हो पाया है। मोतीतालाब पारा स्थित श्याम सोमानी के ऑफिस के साथ ही कार्यालय में 24 घंटे से आईटी की रेड कार्यवाही जारी है, बिल्डर श्याम सोमानी के मोतीतालाबपारा स्थित निवास पर मंगलवार की सुबह आईटी की टीम आई हुई थी, जिसमें 12 से अधिक अधिकारी लगातार छानबीन कर रहे है। इसके अलावा घर के लोगों के साथ ही दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों के मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया है, साथ ही जांच प्रकिया लागातार जारी है।


ज्ञात हो कि सोमानी ग्रुप स्टील कारोबारी के साथ जगदलपुर के बड़े बिल्डर भी माने जाते है, जगदलपुर के अलावा रायगढ़ और रायपुर में भी एक साथ छापा कार्यवाही आईटी की टीम के द्वारा किया गया है। बीएमएस हाउस में अब भी लगातार कार्रवाई चल रही है। प्रोपराइटर श्याम सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष भी हैं। इस पूरे मामले की जांच करने के लिए रायपुर से आईटी की टीम आई हुई थी, जबकि इस मामले में स्थानीय आईटी को भनक तक नहीं लगने दिया गया, साथ ही पूरी टीम लगातार जांच करने के साथ ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है। छानबीन पूरी होने के बाद अधिकारी विस्तृत जानकारी देने की बात कह रहे है।
Next Story