छत्तीसगढ़
CG BREAKING: जंगल में मिली दंपत्ति की लाश, हत्या के बाद सुसाइड का एंगल आया सामने
Shantanu Roy
17 May 2025 10:51 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पति-पत्नी की लाश जंगल के पास मिली है। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। दोनों ग्राम घरघोड़ी के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान दीपक यादव और उनकी पत्नी लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है।
फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले में आगे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शाम करीब 6 बजे घटना की जानकारी पुलिस को मिली। मामले में फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड मौके पर है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी आसपास के क्षेत्र में लगने से ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ऐसे में पुलिस ग्रामीणों से भी जानकारी जुटा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





