छत्तीसगढ़
CG BREAKING: म्यूल अकाउंट के जरिए 7.77 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
23 Jun 2025 11:25 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। राजनांदगांव के बसंतपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त ईमेल के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि बैंक के खाताधारकों ने साइबर अपराध से जुड़ी 7,77,599 रुपए की धोखाधड़ी में मदद की। पुलिस ने पहले तुमडीबोड निवासी 25 वर्षीय तौहिद खान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर डोंगरगांव निवासी 37 वर्षीय दिगंत अवस्थी उर्फ लाला को 23 जून को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराते थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, सउनि जीवराज रावटे, मेनका साहू और अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस एक अन्य आरोपी लोकेंद्र बंजारे की तलाश कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





