छत्तीसगढ़

CG Breaking: तालाब के किनारे मिली महिला की खून से सनी लाश

Shantanu Roy
10 Jun 2024 11:26 PM IST
CG Breaking: तालाब के किनारे मिली महिला की खून से सनी लाश
x
छग
Kabirdham. कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तालाब किनारे एक अज्ञात महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। पहचान छुपाने के लिए महिला के सिर को पत्थर के बुरी तरह कुचला गया है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के कोदवागोड़ान गांव है। दरअसल, सोमवार शाम ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर जारी कर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। एएसआई प्रहलाद चन्द्रवंशी ने बताया कि, महिला नए फिरोजी रंग की घाघरा-चुनरी पहनी हुई है। पैर में पायल और हाथ में प्लास्टिक की रंगीन चूड़ियां पहनी हुई है। किसी ने हत्या कर पहचान छुपाने के लिए सिर कुचल दिया। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Next Story