छत्तीसगढ़
CG BREAKING: ASI ने जमीनी विवाद को लेकर महिला का सिर फोड़ा
Shantanu Roy
5 Jan 2026 6:34 PM IST

x
देखें VIDEO...
Bilaspur. बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी में शनिवार सुबह जमीन और कोठार पर कब्जे को लेकर चला आ रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक रूप में बदल गया। कोठार की जाली घेराबंदी हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग और एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। विवाद में एक पक्ष तारबाहर थाने में पदस्थ एएसआई संजय शर्मा का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए एएसआई सहित दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र के ग्राम पंधी निवासी राजीव शर्मा बीबीए के छात्र हैं। उन्होंने सीपत थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे वह अपनी बहन आंचल शर्मा के साथ गांव स्थित अपने कोठार पहुंचे थे। वहां पहले से लगी जाली तार की घेराबंदी को हटाने के दौरान दूसरे पक्ष के हितेश शर्मा ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। राजीव शर्मा का आरोप है कि विरोध के बाद हितेश शर्मा, रमेश शर्मा और बबली शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। हमले में राजीव और उनकी बहन आंचल को चोटें आईं। उन्होंने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर उनके पिता एएसआई संजय शर्मा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया।
लेकिन आरोप है कि उन पर भी लोहे की वस्तु से हमला किया गया। इस हमले में एएसआई संजय शर्मा के चेहरे और उंगली में गंभीर चोटें आई हैं। राजीव ने यह भी बताया कि इस घटना में महिलाओं और बुजुर्गों को भी चोट पहुंची है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से बबली शर्मा ने भी सीपत थाने में अलग शिकायत दर्ज कराई है। बबली शर्मा का आरोप है कि एएसआई संजय शर्मा, उनके बेटे राजीव शर्मा और बेटी आंचल शर्मा जबरन उनके कोठार की जाली घेराबंदी काट रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हुआ। बबली का कहना है कि इसी दौरान एएसआई संजय शर्मा ने लोहे की वस्तु से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गईं।
बबली शर्मा ने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके ससुर रमेश शर्मा और पति हितेश शर्मा के साथ भी मारपीट की गई। उनका कहना है कि मारपीट के दौरान गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद उन्होंने भी अपने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। मामले में पुलिस अधिकारी के शामिल होने से मामला और अधिक संवेदनशील हो गया। हालांकि, सीपत पुलिस ने किसी भी प्रकार का पक्षपात न करते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंधी में कोठार और जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान साक्ष्य, गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिस विभाग से जुड़ा व्यक्ति। मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsसीपतग्राम पंधीकोठार विवादजमीन कब्जाहिंसक झड़पमारपीटएएसआई संजय शर्मातारबाहर थानादोनों पक्षमहिलाएं घायलबुजुर्ग घायलजाली घेराबंदीपत्थर डंडेलोहे से हमलापुलिस केसनिष्पक्ष जांचसीपत थानाबिलासपुरSipatvillage Padhistorehouse disputeland occupationviolent clashfightASI Sanjay SharmaTarbahar police stationboth sideswomen injuredelderly injuredbarbed wire fenceattack with stonessticksironpolice casefair investigationSipat police stationBilaspurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





