छत्तीसगढ़
CG BREAKING: धमतरी लूटकांड मामलें के 3 संदिग्ध हिरासत में
Shantanu Roy
22 March 2025 11:20 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में दिनदहाड़े 30 लाख की लूट हो गई। शनिवार को नकाबपोश बदमाशों ने धान व्यापारी के कर्मचारियों को लूट का शिकार बनाया। इसके लिए लुटेरों ने स्कॉर्पियों से कर्मचारी की कार का पीछा किया और टक्कर मारकर उसे रोक लिया। धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू ने तुरंत अपने मालिक को लूट की वारदात के बारे में जानकारी दी। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटियाडीह के पास की है। बताया जा रहा है कि, नंबर प्लेट की जांचकर करने पर वह भी फर्जी निकली है। धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू (30 साल) ने बताया कि हम तीन लोग कार (CG08 AU 4942) में सवार थे और राजनांदगांव से धमतरी की ओर आ रहे थे। रास्ते में 1 बजकर 35-40 मिनट के आसपास आमदी के पास पीछे से स्कॉर्पियो आई और टक्कर मारकर हमारी गाड़ी को रोक दिया। धमतरी में हुए लूट के मामले में धमतरी पुलिस एवं रायपुर क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। घटना में प्रयुक्त वाहन समेत एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
अन्य दो आरोपियों को भी संयुक्त टीम के द्वारा हिरासत में लिया गया। इसके बाद स्कॉर्पियो से तीन नकाबपोश लुटेरे बाहर निकले, उन्होंने गन और जैक रॉड दिखाकर डराया। बदमाशों ने कार के पीछे के शीशे तोड़ दिए और पीछे बैठे व्यक्ति को गन दिखाकर कांटेदार झाड़ियों में धक्का दे दिया। मारपीट कर 20 लाख रुपए से भरा बैग छीन कर भाग गए। रुपए धान की खरीदी-बिक्री के थे। पुरुषोत्तम ने बताया कि, हमारे सेठ निर्मल जैन धान के व्यापारी हैं उनको ही धान खरीदी-बिक्री के 20 लाख रुपए देने आ रहे थे। घटना के बाद तुरंत अपने सेठ को जानकारी दी और वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी को भी घटना की जानकारी दी। फिर पुलिसकर्मी ने थाने का नंबर दिया, जिसके बाद सीधे थाने में फोन कर लूट की सूचना दी गई। पुलिस ने वारदात की जानकारी मिलते ही तुरंत शहर में नाकाबंदी कर दी है। सभी वाहनों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





