छत्तीसगढ़
CG BREAKING: रुद्री बैराज में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
15 March 2025 12:01 AM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। धमतरी जिले के रुद्री बैराज में होली के दिन एक युवक की लाश तैरती हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह वही स्थान है, जहां से महानदी में पानी छोड़ा जाता है। सुबह स्थानीय लोगों ने बैराज में लाश को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। गोताखोरों ने पहले शव को एक रस्सी (डोर) से बांधा और करीब 25 फीट ऊपर पुल तक खींचकर निकाला। जब शव को बाहर लाया गया तो मृतक पूरी तरह फॉर्मल ड्रेस और जूते पहने हुए नजर आया।
मृतक की पहचान सिहावा रोड निवासी कुमार चंद्र राजपुरिया (55) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुमार चंद्र ने बैराज में छलांग लगाई थी। शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। रुद्री थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि मृतक की पहचान कुमार चंद्र राजपुरिया (निवासी सिहावा रोड) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के घर में किसी पारिवारिक विवाद के बाद वह घर से निकल गया था। इसके बाद उसकी लाश होली के दिन सुबह बैराज में मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





