भारत
BIG BREAKING: केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
14 March 2025 11:48 PM IST

x
बड़ी खबर
Jodhpur. जोधपुर। जोधपुर में माली समाज की परंपरागत रावजी की गेर में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले की गाड़ी पर शुक्रवार देर शाम हमला हुआ। मंडोर उद्यान के बाहर एक बदमाश ने गाड़ी का शीशा डंडे से तोड़ दिया। बदमाश भीड़ में फरार हो गया। घटना के समय केंद्रीय मंत्री का काफिला और पुलिस टीम मंडोर उद्यान के बाहर रुकी थी। जब रावजी की गेर वहां पहुंची, तो किसी बदमाश ने खड़ी गाड़ी पर हमला कर दिया।
जोधपुर में माली समाज की परंपरागत रावजी की गेर में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के काफिले की गाड़ी पर शुक्रवार देर शाम हमला हुआ। मंडोर उद्यान के बाहर एक बदमाश ने गाड़ी का शीशा डंडे से तोड़ दिया। बदमाश भीड़ में फरार हो गया।
— JITENDER MONGA (@JITENDERMONGA_) March 14, 2025
घटना के समय केंद्रीय मंत्री का… pic.twitter.com/Lf1r16VxSk
पुलिस जब तक कुछ समझ पाती, तब तक हमलावर भीड़ में गायब हो गया। एसीपी (मंडोर) नगेंद्र कुमार के अनुसार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। हमलावर की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सदियों पुरानी रावजी की गेर के दौरान हुई इस घटना को जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





