
x
छग
Korba. कोरबा। कोरबा के हसदेव नदी में डूबे अंकित जायसवाल का शव आखिरकार 6 दिन बाद बरामद हुआ। सोमवार सुबह मछुआरे जब मछली पकड़ने के लिए हसदेव नदी पहुंचे, तो उन्हें पानी में एक शव तैरता हुआ दिखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकाला और परिजनों को बुलाकर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद आगे की जांच शुरू की। मामला मोरगा चौकी क्षेत्र का है।
बीते छह दिनों से एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें अंडरवाटर कैमरे की मदद से नदी में युवक की तलाश कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। बताया जा रहा है कि मोरगा निवासी जोगेंद्र जायसवाल का पुत्र अंकित जायसवाल कुछ दिन पहले घर से घूमने जाने के बहाने निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। जब काफी समय बीत गया तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान मोरगा चौकी पुलिस को हसदेव नदी के किनारे युवक की बाइक और चप्पल बरामद हुई, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





