
x
छग
Janjgir Champa. जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के नैला स्थित SBI बैंक में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय यादव और एक नाबालिग को कोरबा से गिरफ्तार किया है। बैंक प्रबंधक की रिपोर्ट के अनुसार, 13 जून को बैंक बंद करने के बाद दो दिन की छुट्टी थी। 16 जून को जब स्टाफ बैंक पहुंचा, तो बैंक का ग्रिल शटर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। हालांकि, बैंक से कोई रकम चोरी नहीं हुई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में कोरबा निवासी विजय यादव की पहचान हुई।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने नाबालिक साथी के साथ रात में मोटरसाइकिल से जांजगीर आकर बैंक का ताला तोड़ा। रकम नहीं मिलने पर दोनों कोरबा लौट गए। सीएसपी कविता ठाकुर के अनुसार, 24 वर्षीय विजय यादव पहले भी कई चोरियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ रायगढ़ और कोरबा में मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। नाबालिक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है और मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





